Skip to main content

Sparsh Neuropsychiatry Centre Haldwani : "चिंता करने वाली बीमारी का समय पर निदान जरुरी"

 क्या है ओसीडी (Obsessive compulsive disorder (OCD)- यह एक चिंता करने वाली बीमारी है, जिसमें पीड़ित शख्स किसी बात की जरूरत-से-ज्यादा चिंता करने लगता है। एक ही जैसे अनचाहे ख्याल उसे बार- बार आते हैं और एक ही काम को बार-बार दोहराना चाहता है। ऐसे लोगों को सनक वाले ख्याल आते हैं और अपने बिहेवियर पर कोई कंट्रोल नहीं होता।

या मनोग्रसित-बाध्यता विकार (Obsessive–compulsive disorder /OCD) एक तरह का चिन्ता विकार है। इस विकार से ग्रसित व्यक्ति एक ही चीज की बार-बार जाँच करने की आवश्यकता अनुभव करता है, कुछ विशेष कामों को बार-बार करता है (जैसे बार-बार हाथ धोना), या कुछ विचार उसके मन में बार-बार आते हैं।

डॉ के अनुसार "मनोग्रसित बाध्यता विकार (ओसीडी) में व्यक्ति को अनुचित विचार आने लगते हैं और डर की आशंकाएं होने लगती हैं। इसके साथ ही वह एक ही काम को बार बार करने या जांचने पर विवश होते हैं। इस बीमारी को डॉक्टरी भाषा में ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहा जाता है।"

ओसीडी (OCD) के विभिन्न प्रकारों में शामिल हैं:

  • बार बार चीज़ों को चेक करना (Checking)
  • चीज़ों को बाध्यता से करना
  • समरूपता और क्रमबद्धता (Symmetry and ordering)
  • हस्‍तक्षेप करने वाले विचार (Intrusive thoughts)
  • संचय या होर्डिंग (Hoarding)

ओसीडी रोग (Obsessive Compulsive Disorder) कितना आम है? ओसीडी रोग अक्सर 20 वर्ष से कम उम्र में होता है। खासकर उन लोगों में, जो काफी तनाव में रहे हों। ऐसे लक्षण कभी-कभी कुछ हद तक ठीक हो जाते हैं, लेकिन यह कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते। ऐसे में आपको ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ओसीडी (OCD) के लक्षण क्या है? अगर आपको कुछ खास तरह के ऑब्सेसिव और कम्पल्सिव विचार आते हैं, तो आपको ओसीडी के रोगी की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे ही कुछ विचारों के बारे में यहां बताया गया है –

ऑब्सेसिव विचार -ओसीडी के लक्षण 1: कीटाणुओं का डर

ओसीडी के लक्षण 2: चोट लगने की चिंता

ओसीडी के लक्षण 3: चीजों को हमेशा एक पैटर्न में रखना

ओसीडी के लक्षण 4: किसी खास रंग को “अच्छे” या “बुरे” से जोड़कर देखना

ओसीडी के लक्षण 5: लगातार पलक झपकाना

कंपल्सिव आदतें -  ओसीडी के लक्षण 6: कई बार, लगातार हाथ धोना

ओसीडी के लक्षण 7: बार-बार लॉक या बल्ब के स्विच को चेक करना

ओसीडी के लक्षण 8: चीजों को गिनने की आदत, जैसे कितने कदम, कितनी किताबें इत्यादि

ओसीडी के लक्षण 9: एक सटीक क्रम में कोई काम करना

ओसीडी के लक्षण 10: सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते हुए कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने का डर

Comments